Uttarakhand: चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, पंजीकरण अनिवार्य, स्थानीय वाहनों को प्राथमिकता

खबर शेयर करें

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा 2026 के सफल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित संचालन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को ट्रांजिट कैम्प ऋषिकेश में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन और डंडी-कंडी संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में गढ़वाल पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कृषि, पर्यटन और उद्योग योजनाओं की सीएम धामी ने की समीक्षा, रोजगार–स्वरोजगार पर विशेष फोकस

होटल एसोसिएशन की मांग पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या सीमित नहीं की जाएगी, लेकिन प्रत्येक यात्री के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया जाएगा और प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल रिंगटोन में गूंजेगा राष्ट्रीय खेलों का एंथम, बीएसएनएल को भेजा जा रहा पत्र

डंडी-कंडी संचालकों के पंजीकरण, सत्यापन और शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया भी समयबद्ध ढंग से पूरी करने को कहा गया है। बैठक में होटल बुकिंग कराने वाले यात्रियों को वरीयता देने और पंजीकरण प्रणाली को अधिक सुगम बनाने के सुझाव भी रखे गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 22 सितंबर से सस्ती होंगी कई वस्तुएं व सेवाएं, वित्त विभाग ने जारी की संशोधित जीएसटी दरें

आयुक्त ने सभी हितधारकों को भरोसा दिलाया कि उनके सुझावों को अमल में लाकर चारधाम यात्रा 2026 को सरल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, अपर आयुक्त प्रशासन उत्तम सिंह चौहान, सभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, उप निदेशक पर्यटन अमित लोहनी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और चारधाम यात्रा से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page