तूफान ‘हैरी’ ने भूमध्यसागर क्षेत्र में मचाई भारी तबाही, बाढ़ और ऊंची लहरों से तटीय शहर बेहाल

खबर शेयर करें

नई दिल्ली : इस सप्ताह तूफान ‘हैरी’ ने भूमध्यसागर के द्वीपीय और तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में बाढ़ आई, जबकि समुद्र में उठी ऊंची लहरों ने तटीय बुनियादी ढांचे को क्षतिग्रस्त कर दिया। तूफान के असर से इटली, माल्टा, स्पेन और फ्रांस में सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं और तटीय जीवन प्रभावित हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बाढ़ और समुद्री लहरों से हुए नुकसान की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं।

Malta, Italy, France and Spain reel under storm impact: माल्टा में सुबह-सुबह गिरते पेड़, जलमग्न सड़कें और क्षतिग्रस्त इमारतें देखी गईं। मार्सस्काला, स्लीमा और बिरजेबुगा जैसे तटीय शहर तेज हवाओं और उफनती लहरों से बुरी तरह प्रभावित हुए। इटली के लिपारी द्वीप पर समुद्र तट से टकराईं विशाल लहरों के कारण नौका सेवाएं बाधित रहीं। सिसिली के प्रसिद्ध तटीय शहर लेतोजानी में ड्रोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में सड़क के बड़े हिस्से बह जाने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में फिर तेज होगा मानसून, 5 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, 18 से 21 जनवरी के बीच कुछ क्षेत्रों में करीब 57 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई, जबकि तटीय इलाकों में समुद्री लहरें 9.7 मीटर तक ऊंची उठीं। फ्रांस के कोर्सिका द्वीप में एक ही दिन में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जिससे नदियां उफान पर आईं और कई इलाके बाढ़ की चपेट में आए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनलैंड पर अमेरिका का सख्त रुख: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा-‘हल्के में न लें ट्रंप के बयान’

स्पेन के कैटालोनिया क्षेत्र में भी भारी बारिश और समुद्री लहरों ने जनजीवन और व्यापार प्रभावित किया। समुद्र किनारे स्थित एक रेस्तरां के पानी में डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तूफान के चलते रेस्तरां, होटल और अन्य तटीय व्यवसायों को भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को पेड़ से बांधकर जलाने का आरोप

विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान ‘हैरी’ ने बेहद कम समय में व्यापक तबाही मचाई और तटीय क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट जारी किया गया है। अभी राहत और बचाव कार्य जारी हैं, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page