Nainital: धतूरा खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, खेत से तोड़ा साग बना ‘जहर’

खबर शेयर करें

नैनीताल: नैनीताल जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जहरीले पौधे धतूरा के सेवन से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। देर रात तीनों को आनन-फानन में बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, निगलाट सिरोड़ी गांव निवासी 85 वर्षीय लक्ष्मी देवी मंगलवार शाम खेत में साग तोड़ने गई थीं। आंखों से कम दिखाई देने के कारण वह अनजाने में साग के साथ धतूरा का पौधा भी तोड़ लाई। घर पहुंचकर उसी साग की सब्जी बनाई गई, जिसे लक्ष्मी देवी, उनके बेटे करन रौतेला (56) और बहू प्रियंका (25) ने रोटी के साथ खा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 10 साल की सेवा के बाद आईपीएस रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा, कहा-मेरे भी कुछ सपने हैं

खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। चक्कर आना, घबराहट और उलझन जैसे लक्षण दिखाई देने लगे, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार की बेटी कोमल, जिसने वह सब्जी नहीं खाई थी, ने उनकी हालत बिगड़ती देख तुरंत कारण जानने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में मंगलवार को श्रद्धालुओं को नहीं होंगे दर्शन, जानें मंदिर समिति ने क्यों की ये अपील…Video

जब परिजन खेत पहुंचे और जांच की, तो पता चला कि साग में गलती से धतूरा मिल गया था। इसके बाद बिना देर किए तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू कर उन्हें भर्ती कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: अपराधियों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई...छह बदमाश छह माह के लिए जिला बदर, गुंडा एक्ट में दो नोटिस भी खारिज

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल के अनुसार, धतूरा एक अत्यंत जहरीला पौधा है, जिसके सेवन से चक्कर आना, भ्रम, बेहोशी और गंभीर स्थिति में जान का खतरा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण तीनों मरीजों की हालत अब नियंत्रण में है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page