Nainital: जब सिस्टम नहीं जागा तो युवाओं ने उठाया फावड़ा, हाईवे के गड्ढे भरकर दिया सुरक्षित सफर का संदेश

खबर शेयर करें

राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम ने हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर चलाया अभियान, हादसों को रोकने का किया प्रयास

रामनगर (नैनीताल)। सड़क हादसों को रोकने और राहगीरों की सुरक्षा के लिए समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल अपनी टीम के साथ एक बार फिर मैदान में उतरे। उन्होंने हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर जगह-जगह बने खतरनाक गड्ढों को भरकर सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने का प्रयास किया।

राहुल सिंह दरम्वाल अपने साथियों के साथ सबसे पहले बेलगढ़ वन विभाग बैरियर और मंदिर के समीप पहुंचे, जहां सड़क पर बने गहरे गड्ढों को रेत, सीमेंट और बजरी की मदद से भरा गया। इसके बाद टीम कालाढूंगी विधानसभा के गैबुआ क्षेत्र में पहुंची और वहां भी हाईवे पर बने गड्ढों को भरने का कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढे लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। आए दिन लोग दुर्घटनाओं में घायल हो रहे हैं और कई मामलों में जान तक गंवानी पड़ रही है। ऐसे में जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक इस तरह के जनसहयोग आधारित अभियान दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायक साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फूलों से खिला बदरीनाथ धाम, आज आस्था और उल्लास के साथ मनाई जाएगी दीपावली

उन्होंने कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य केवल गड्ढे भरना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। साथ ही संबंधित विभागों का ध्यान भी इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना है।

राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर लगातार सक्रिय रहती है। कभी वे स्वयं श्रमदान कर गड्ढे भरते हैं तो कभी लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर सड़कों की मरम्मत की मांग उठाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आज श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, भक्ति में डूबी देवडोली पहुंची धाम की ओर

इस अभियान में करन बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, सौरभ छिमवाल, केशव बिष्ट, विशाल रावत, अभय मेहरा, अनुज अधिकारी सहित अन्य युवाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page