Uttarakhand: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई…12 हजार की रिश्वत लेते ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

किच्छा। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई टोल फ्री नंबर 1064 पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता, जो लकड़ी के ठेकेदार हैं, ने बताया कि उन्होंने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे थे। इन पेड़ों के कटान के लिए नियमानुसार अनुमति आवश्यक थी। आरोप है कि अनुमति देने के एवज में ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे द्वारा 16 पेड़ों के लिए 12,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: डॉ. ऋतु रखोलिया को मिला ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड’, बाल रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके कार्यालय में ही शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मंदिर के सेवादार की निर्मम हत्या, चोरी के विरोध पर सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

विजिलेंस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 10 अक्टूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक 2.28 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

You cannot copy content of this page