Haldwani: सांसद अजय भट्ट ने किया गौला पुल व एप्रोच रोड का औचक निरीक्षण, 25 जून तक कार्य पूरा करने के निर्देश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने गुरुवार को गौला पुल के सुरक्षात्मक निर्माण कार्य एवं उससे जुड़ी एप्रोच रोड का औचक निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने रामनगर-कालाढूंगी-चोरगलिया मार्ग पर शेरनाला में निर्माणाधीन मोटर पुल के कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट ने बताया कि लगभग 8 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बन रहा शेरनाला आरसीसी मोटर पुल क्षेत्र की ड्रीम परियोजनाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में शांत रहने वाला शेरनाला बरसात के दौरान उफान पर आ जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। यह मार्ग हल्द्वानी से आदि कैलाश होते हुए चंपावत, पिथौरागढ़, धारचूला और नेपाल बॉर्डर तक जुड़ता है, इसलिए यहां पुल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सम्मोहन कर कर्नल दंपत्ति से ठगे थे लाखों के गहने, पुलिस ने बिहार के शातिर को दबोचा, सोने के कंगन बरामद

उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) पीआईयू खंड की अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि शेष कार्य 25 जून तक हर हाल में पूरा कर मानसून से पहले यातायात सुचारू किया जाए। साथ ही निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रांति पर खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

गौला रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे सड़क कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद ने लोनिवि को निर्देश दिए कि रेलवे विभाग के साथ समन्वय बनाकर अवशेष कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं, ताकि मानसून के दौरान जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मानसून में गौला पुल और एप्रोच रोड को भारी क्षति पहुंची थी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ था। वर्तमान में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इटावा में 'केदारनाथ धाम' नाम से मंदिर निर्माण पर बवाल, तीर्थ पुरोहितों ने अखिलेश यादव के घर धरने की दी चेतावनी

सांसद ने सूर्या नाला का भी निरीक्षण करते हुए वहां मोटर पुल निर्माण की आवश्यकता जताई और शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट, ध्रुव रौतेला, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता आशुतोष, अधिशासी अभियंता बबीता सक्सेना सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page