ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या कांड का आरोपी पति पुलिस मुठभेड़ में घायल, पत्नी निक्की को जिंदा जलाने का था आरोप

खबर शेयर करें

ग्रेटर नोएडा। पत्नी निक्की को कथित तौर पर जिंदा जलाने के आरोपी पति विपिन भाटी का रविवार को पुलिस ने एनकाउंटर किया। पुलिस के मुताबिक, विपिन भाटी गिरफ्तारी के बाद कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान उसने पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश की। सिरसा चौराहे के पास हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। घायल विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, क्रिकेट जगत को एक और बड़ा झटका

घटना का सिलसिला निक्की की दर्दनाक मौत से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, 2016 में निक्की की शादी कासना थाना क्षेत्र निवासी विपिन भाटी से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने निक्की को दहेज के लिए लंबे समय से प्रताड़ित किया। आरोप है कि हाल ही में पति और परिवारजनों ने उसे पीटा और बेटे के सामने ही ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, छह की मौत, 24 घायल

निक्की को गंभीर हालत में पहले फोर्टिस और फिर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

निक्की की बड़ी बहन कंचन, जिसकी शादी भी उसी परिवार में हुई थी, ने आरोप लगाया कि यह हत्या 36 लाख रुपये की दहेज की मांग पूरी न होने पर की गई। कंचन ने बताया कि उसे भी लगातार प्रताड़ना और मारपीट झेलनी पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध फिर भड़का: 347 ड्रोन मार गिराने का दावा, विक्ट्री डे से पहले बढ़ा तनाव

कंचन की तहरीर पर पुलिस ने पति विपिन भाटी, देवर रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ हत्या व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page