बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-टैंकर की भिड़ंत में 8 श्रद्धालुओं की मौत, 45 घायल

खबर शेयर करें

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलीगढ़ बॉर्डर एनएच-34 पर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। घटना में अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 45 लोग घायल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बहराइच राइस मिल में धमाका, पांच मजदूरों की मौत, तीन गंभीर घायल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रॉली में करीब 60-61 श्रद्धालु सवार थे, जो कासगंज थाना क्षेत्र से राजस्थान के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। 10 घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज, जबकि अन्य को जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर और टैंकर को कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मीडिया रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया प्रचार को लेकर नियम बनाने पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, जानिए वजह
Ad

🔹 सीएम योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा और घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही सरकार सभी घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी। सीएम ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज और त्वरित राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: MBPG छात्रसंघ चुनाव...मतदान खत्म होते ही बवाल, छात्रों में भिड़ंत, 18 राउंड में होगी मतगणना

🔹 मौके पर अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और श्रद्धालु सड़क पर बिखर गए। हादसे की सूचना पर पुलिस, एंबुलेंस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
यह हादसा श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा को मातम में बदल गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page