बड़ी खबर: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

खबर शेयर करें

जोरहाट (असम)। भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 मालवाहक विमान शनिवार को असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एयरबेस पर हड़कंप मच गया और तत्काल बचाव एवं राहत दलों को मौके पर रवाना किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान नियमित आपूर्ति सामग्री के परिवहन मिशन पर था और एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार, रास्ते में काल बनकर आई खाई, सात लोगों की दर्दनाक मौत

भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  “कागज हल्का, माल भारी!”...सिस्टम की आंखों में धूल, भाड़ा पर्ची से पार हो रहा टैक्स चोरी का अवैध माल

सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के बाद एयरबेस के सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत सक्रिय कर दिए गए और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। हालांकि अभी तक विमान में सवार कर्मियों की स्थिति और संभावित नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

AN-32 भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण परिवहन विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और आवश्यक आपूर्ति सामग्री को दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। ऐसे में इस दुर्घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। वायुसेना अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिला अस्पताल में इंसानियत शर्मसार: अर्धविक्षिप्त युवक को स्वीपर ने पैरों से पीटा, वीडियो वायरल होते ही निलंबन
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page