Uttarakhand: दर्दनाक सड़क हादसा…तेज रफ्तार टैंकर ने तीन स्कूली छात्रों को रौंदा, 10वीं के छात्र की मौत, दो गंभीर

खबर शेयर करें

काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित टैंकर ने तीन स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में 10वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, दाभोरा टांडा निवासी मनोज सिंह का 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बरखेड़ी में कक्षा 10 का छात्र था। गुरुवार सुबह वह अपने साथियों के साथ स्कूल जा रहा था। इसी दौरान उदय राज इंटर कॉलेज, काशीपुर का छात्र वासु, जो उस दिन अवकाश पर था, अपने चचेरे भाई अक्षय और शिवम को स्कूल छोड़ने जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: खेल विश्वविद्यालय की जमीन पर पहुंच भावुक हुईं खेल मंत्री रेखा आर्या, मिट्टी माथे से लगाकर किया नमन

रास्ते में आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के पास तेज रफ्तार से आए एक टैंकर ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए ट्रंप का अल्टीमेटम: 27 नवंबर तक शांति समझौता नहीं मानें तो ज़ेलेंस्की को सत्ता से हटाने की चेतावनी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शिवम अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता मनोज सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी पासपोर्ट प्रकरण: आचार्य बालकृष्ण सीबीआई कोर्ट में पेश, पूर्व प्रिंसिपल के बयान होंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से

पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे को उजागर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page