अहमदाबाद: एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश में 242 की मौत, पूर्व CM रूपाणी का भी निधन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली/अहमदाबाद: अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी भी सवार थे। प्रारंभिक रिपोर्टों में उनके निधन की सूचना सामने आई है, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। भाजपा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया पर रूपाणी के निधन की जानकारी साझा की थी, जिसे बाद में हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड: 21 लोगों की मौत, कई विदेशी नागरिक भी शिकार

टेकऑफ के 5 मिनट बाद हादसा

फ्लाइट दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से रवाना हुई थी और टेकऑफ के लगभग 5 मिनट बाद तकनीकी खराबी के कारण हवाई अड्डे की परिधि में स्थित एयर कस्टम कार्गो ऑफिस और एक आवासीय क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान में विस्फोट के साथ आग लग गई और चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया।

कैप्टन और क्रू की भी मौत

यह भी पढ़ें 👉  हादसों का कहर: सात की मौत, 11 घायल, कई घरों में पसरा मातम

विमान का संचालन वरिष्ठ पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल कर रहे थे, जिनके पास 8,200 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव था। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे, जिन्होंने 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव प्राप्त किया था। विमान में 10 केबिन क्रू सदस्य भी मौजूद थे।

हवाईअड्डे पर उड़ानें स्थगित, राहत और बचाव जारी

दुर्घटना के तुरंत बाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। घटनास्थल पर दमकल, एंबुलेंस, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे नई सूचना आने तक एयरलाइन से संपर्क कर अपडेट लें।

यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री योगगुरु बाबा शिवानंद का 128 वर्ष की आयु में निधन, वाराणसी में ली अंतिम सांस

सरकारी तंत्र सक्रिय, जांच के आदेश

प्रधानमंत्री कार्यालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और गुजरात सरकार हादसे की निगरानी कर रहे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने तत्काल उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। एयर इंडिया ने भी घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है और पीड़ितों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page