दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड: 21 लोगों की मौत, कई विदेशी नागरिक भी शिकार

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट एवं होटल भवन में लगी भीषण आग में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों के होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर दिल्ली फायर सर्विस ने तत्काल 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। आग रेस्टोरेंट के बेसमेंट से शुरू होने की आशंका है, जिसके बाद देखते ही देखते धुआं और लपटें पूरी इमारत में फैल गईं। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में 48 मदरसों को मिली मान्यता, 40 की फिर होगी जांच

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग इमारत के भीतर फंस गए। बचाव दल ने दर्जनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि कई घायलों को उपचार के लिए साकेत स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक 37 लोगों को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना-चांदी धड़ाम, चांदी 5000 से ज्यादा सस्ती, गोल्ड भी टूटा

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने आशंका जताई कि इमारत में दक्षिण अफ्रीका समेत अन्य देशों के नागरिक भी ठहरे हुए थे। वहीं दिल्ली पुलिस के अनुसार मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 14 करोड़ की ठगी: बुजुर्ग दंपती से साइबर जालसाजी, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस भवन में आग लगी, वहां होटल संचालन और कमरों की संख्या को लेकर भी नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह हादसा एक बार फिर राजधानी में अग्नि सुरक्षा मानकों और भवन नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर गया है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page