दिल्ली सरकार ने खत्म की वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था, अब सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे सरकारी कार्यालय

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों में लागू विशेष कार्य व्यवस्था समाप्त कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मंजूरी के बाद अब बुधवार और शनिवार को लागू वर्क फ्रॉम होम (WFH) की व्यवस्था वापस ले ली गई है। इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों के नियमित कार्य समय को भी बहाल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कोतवाली से 100 मीटर दूर गला रेतकर हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला कारोबारी

दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब सभी सरकारी कार्यालय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक नियमित रूप से संचालित होंगे। सरकार का कहना है कि बदली हुई परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासनिक कामकाज को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर बरकरार, लाखों खाताधारकों को फायदा

हालांकि, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों के कार्य समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एमसीडी कार्यालय पहले की तरह सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक ही संचालित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मनरेगा की जगह नया कानून लाने की तैयारी, रोजगार गारंटी बढ़कर 125 दिन...नाम बदलने पर सियासी घमासान

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा स्थिति सामान्य होने के मद्देनजर सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अब नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page