Haldwani: ऑपरेशन प्रहार के तहत IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत एसओजी और मुखानी पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन, 51 हजार 100 रुपये नकद, सट्टे का हिसाब-किताब दर्ज रजिस्टर, पेन और एक क्रेटा कार बरामद की है। पुलिस जांच में अब तक करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का सट्टा खिलाए जाने की जानकारी सामने आई है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद और एसओजी कर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से छह दिन में नौ बार हिला उत्तरकाशी, शुक्रवार सुबह भी महसूस हुए झटके

पुलिस के अनुसार गुरुवार को एस मोड़ के पास मधुबन कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में दबिश देकर तीन लोगों को आईपीएल मैचों में सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि गुप्ता उर्फ झबरा निवासी दुर्गा कॉलोनी बनभूलपुरा, उसके भाई रोहित गुप्ता तथा मोहित प्रसाद निवासी नारायण नगर विक्टोरिया नंबर-1 मुखानी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए आयुक्त, बोले- सिर्फ रोकना नहीं, खतरनाक बोल्डरों का पूरा निस्तारण जरूरी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्रतिदिन सात से आठ लाख रुपये तक का सट्टा संचालित करते थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से ऑनलाइन और मोबाइल नेटवर्क के जरिए आईपीएल सट्टेबाजी में सक्रिय था।

तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में जुआ अधिनियम की धारा 13G के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की क्रेटा कार संख्या यूपी-25ईएल-4419 को भी सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बोलेरो 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत, दो घायल

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी रवि गुप्ता के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए दो हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page