उत्तराखंड: बोलेरो 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें

चमोली। जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के मींग गधेरा-हंसकोटी-खैनोली मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो टैक्सी के गहरी खाई में गिर जाने से चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: विकास भवन में फाइलों के लंबित रहने पर सीडीओ सख्त, अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

राजस्व उपनिरीक्षक गडक़ोट रोशन कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे मींग गधेरा से गडक़ोट आ रही बोलेरो टैक्सी गडक़ोट गांव के पास लैलाछीना तोक में अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक प्रकाश सिंह (35 वर्ष) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी ग्राम गडक़ोट की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ललित मोहन रयाल ने संभाला नैनीताल के जिलाधिकारी का कार्यभार

वहीं वाहन में सवार दर्शन सिंह (36 वर्ष) और उनके छोटे भाई विक्रम सिंह (26 वर्ष), पुत्रगण पुष्कर सिंह, निवासी ग्राम ग्वाड़ लगा गडक़ोट, घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विक्रम को सीएचसी थराली की मेडिकल टीम ने कुलसारी में प्राथमिक उपचार देने के बाद एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा। दर्शन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के लिए रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: फल की ठेली को लेकर विवाद, दो समुदायों के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति

पुलिस ने मृतक चालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page