नैनीताल: ललित मोहन रयाल ने संभाला नैनीताल के जिलाधिकारी का कार्यभार

खबर शेयर करें

नैनीताल। नवागंतुक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को नैनीताल के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार नैनीताल में अभिलेखों एवं स्टाम्पों का परीक्षण करने के उपरांत औपचारिक रूप से पदभार संभाला।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि शासन की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होगी। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, पर्यटन सुविधाओं में विस्तार और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक अग्निकांड, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की झुलसकर मौत

उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि उन्हें तय समय पर पूरा किया जा सके। बाद में जिलाधिकारी ने कार्यालय सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास और राजस्व कार्यों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नकली दवाओं पर चलेगा सख्त अभियान, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे: धामी

उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करें और संवादहीनता न रखें। ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, बाल विकास एवं पंचायतीराज विभागों की योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चमोली में बादल फटने से तबाही…तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा, बीआरओ का कर्मचारी लापता Video

इससे पूर्व जिलाधिकारी को कलक्ट्रेट में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके स्वागत में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार, शैलेन्द्र सिंह नेगी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, परितोष वर्मा, रेखा कोहली, राहुल वर्मा, बी.सी. पंत, नवाजिश खलिक, मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page