संजय पांडे के प्रयासों से जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय अल्मोड़ा में बढ़ी सुविधाएं

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय परिसर स्थित कक्ष संख्या-9 में संचालित जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में इन दिनों आयुर्वेदिक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मरीजों को पहले की तुलना में अब बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं।

इस व्यवस्था के पीछे सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे के निरंतर प्रयास हैं। उन्होंने चिकित्सालय में हो रही अनियमितताओं को लेकर चार अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिनमें तत्कालीन जिलाधिकारी और दो चिकित्सकों पर आरोप लगाए गए थे। मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय, राज्यपाल, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव और आयुष सचिव तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: बहादराबाद में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में चार की मौत, एक गंभीर घायल

शिकायतों के बाद संबंधित जिलाधिकारी का स्थानांतरण हो चुका है और दो चिकित्सकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। पांडे ने उच्चाधिकारियों को प्रमाण और दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं, जिन पर कार्रवाई की संभावना प्रबल है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव...1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित, रूसी बाईपास बनेगा आधुनिक पार्किंग हब

इधर, वरिष्ठ आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा जिला अस्पताल के कक्ष संख्या-9 में नियमित रूप से मरीजों का उपचार कर रही हैं। ओपीडी में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे लोगों का आयुर्वेद पर बढ़ता विश्वास झलकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा में छह लाख रुपये के खर्च पर घिरी बीकेटीसी, तत्कालीन सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लें और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पर विश्वास बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page