Nainital: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे गायक विशाल मिश्रा, बाबा नीब करौरी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद…Video

खबर शेयर करें

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध Kainchi Dham में सुप्रसिद्ध गायक Vishal Mishra ने पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उत्तराखंड सरकार और पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।

कैंची धाम में दर्शन के बाद गायक विशाल मिश्रा ने बताया कि जनपद नैनीताल स्थित इस पवित्र धाम तक पहुंचने में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी सुविधा मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त पंकज दुम्का गिरफ्तार, जेल भेजा गया

उन्होंने कहा कि CM Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं और Uttarakhand Police के प्रयासों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा ऐलान, नए समुद्री सिस्टम से बढ़ी खाड़ी देशों की चिंता

इस दौरान उन्होंने वहां तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार की भी सराहना की। उनका कहना था कि पुलिस की सकारात्मक भूमिका से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सहज वातावरण मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान विशाल मिश्रा ने पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए अपने लोकप्रिय गीत “Sandese Aate Hain” की कुछ पंक्तियां भी गाईं, जिससे वहां मौजूद लोगों का उत्साह और बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  थाईलैंड के फुकेट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, 156 यात्रियों के साथ आपात लैंडिंग

अपने अनुभव साझा करते हुए गायक ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नैनीताल की खूबसूरत वादियां, शांत वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है और यहां आकर मन को अद्भुत शांति मिलती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page