दिल्ली बजट को लेकर जनता से सुझाव लेगी सरकार, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली बजट 2025 को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार मार्च में बजट पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसमें सभी वर्गों के सुझावों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “हम दिल्ली के विकास के लिए व्यापक बजट ला रहे हैं, जिसमें महिला सम्मान योजना सहित सभी चुनावी वादों को स्थान दिया जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जून में फिर बढ़ेगा बिजली का बिल, यूपीसीएल ने जारी की नई एफपीपीसीए दरें

सीएम रेखा गुप्ता ने जनता से सीधे सुझाव लेने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9999962025 जारी किया है। इस नंबर पर नागरिक अपने सुझाव भेज सकते हैं, जिन्हें बजट में समाहित करने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, 5 मार्च को सभी महिला संगठनों को विधानसभा में आमंत्रित किया गया है, ताकि वे भी बजट को लेकर अपने विचार साझा कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  FASTag रिचार्ज करते समय सावधान! नकली वेबसाइट्स से हो रही बड़ी साइबर ठगी, गृह मंत्रालय की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर क्षेत्र के लोगों के साथ बजट संवाद करेगी और जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page