इराक के पास अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत

खबर शेयर करें

नई दिल्ली/बसरा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Iraq के खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास बुधवार को एक बड़े अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला हो गया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर मौजूद अन्य 27 कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक यह हमला ईरान से जुड़ी एक सुसाइड बोट द्वारा किया गया। घटना इराक की समुद्री सीमा के भीतर हुई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रो. शिवेन्द्र कश्यप बने पंतनगर विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

जिस जहाज को निशाना बनाया गया उसका नाम Seaface Vishnu oil tanker बताया गया है। यह अमेरिका से जुड़ा टैंकर है और इस पर Marshall Islands का झंडा लगा हुआ था। हमले के समय जहाज पर कुल 28 लोग मौजूद थे, जिनमें से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि बाकी 27 को सुरक्षित निकाल लिया गया।

बचाए गए सभी कर्मियों को दक्षिणी इराक के प्रमुख बंदरगाह शहर Basra ले जाया गया है, जहां उनकी सुरक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Board Result 2026: बागेश्वर की गीतिका और ऊधमसिंह नगर की सुशीला ने मारी बाजी, इंटर में 98% के साथ संयुक्त टॉपर

जहाज का संचालन करने वाली कंपनी Seaface Maritime ने घटना पर गहरा दुख जताया है और India सरकार से हमले की कड़ी निंदा करने की अपील की है। कंपनी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच समुद्र में काम करने वाले नाविकों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार दुनिया भर के व्यापारिक जहाजों पर काम करने वाले नाविकों में 15 प्रतिशत से अधिक भारतीय होते हैं। ऐसे में किसी भी जहाज पर हमला होने की स्थिति में भारतीय नागरिकों के लिए जोखिम अधिक रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक तंगी से टूटे परिवार की दर्दनाक दास्तां: पिता ने परिवार को खिलाया जहर, चार की मौत

बताया गया है कि यह टैंकर कच्चा तेल ढोने वाला बड़ा जहाज है, जिसका निर्माण वर्ष 2007 में हुआ था। इसकी लंबाई करीब 228 मीटर और चौड़ाई लगभग 32 मीटर है। इस हमले के बाद क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page