कालाढूंगी-बाजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई…दो युवकों की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। बाजपुर मार्ग स्थित गड़प्पू क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 19 अगस्त से गैरसैंण में गूंजेगी राजनीति की गड़गड़ाहट, 547 सवालों से गरमाएगा मानसून सत्र

जानकारी के अनुसार सुबह के समय बाजपुर की ओर जा रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो युवकों की घटनास्थल पर ही जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक घटना...दो मासूम बेटियों संग नहर में कूदी महिला, बच्चियां बचीं, मां का शव बरामद

सूचना मिलने पर कालाढूंगी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बाजपुर अस्पताल भेजा गया है। कार पर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page