जापान फिर कांपा: 6.7 मैग्नीट्यूड का तेज भूकंप, कई तटीय क्षेत्रों में सुनामी अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

टोक्यो। जापान में आज सुबह एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। समुद्र में आए 6.7 मैग्नीट्यूड के इस भूकंप से तटीय इलाकों से लेकर दूर स्थित शहरों तक धरती हिल उठी। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 8:14 बजे आया। इसकी गहराई 10.7 किलोमीटर बताई गई है, जो इसे और अधिक खतरनाक बनाती है। तेज झटकों के बाद कई इलाकों में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए, जबकि दुकानों और कार्यालयों में अलार्म बजने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  23 साल बाद WWE रिंग को अलविदा: जॉन सीना ने हार के साथ लिया संन्यास, भावुक पलों में खत्म हुआ ऐतिहासिक करियर

जापानी मीडिया के अनुसार भूकंप के बाद जापान मौसम एजेंसी ने 1 मीटर तक ऊंची लहरों के खतरे को देखते हुए सुनामी चेतावनी जारी की है। होक्काइडो सेंट्रल पैसिफिक कोस्ट, आओमोरी, इवाते और मियागी प्रीफेक्चर में अलर्ट जारी करते हुए तटीय क्षेत्रों को दोपहर तक सतर्क रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू, 11 जनवरी से 25 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम

जापान इस सप्ताह लगातार भूकंपों से जूझ रहा है। सोमवार को 7.6 मैग्नीट्यूड का बड़ा भूकंप आया था, जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हुए और कई सड़कें और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। मंगलवार को होंचो शहर में 6.7 मैग्नीट्यूड, बुधवार को आओमोरी और होक्काइडो में 6.5 मैग्नीट्यूड के झटके महसूस किए गए। अब शुक्रवार को फिर 6.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप—यानी जापान चार दिनों में चार बार कांप चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ट्रिपल सुसाइड केस: तीन शादियों का राज, कोरियाई गेम और पारिवारिक सख्ती की गुत्थी में उलझी जांच

You cannot copy content of this page