Uttarakhand: सितारगंज में दो कारों की भीषण टक्कर…24 वर्षीय युवक की गई जान, दो की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

सितारगंज (उधमसिंह नगर)। नानकमत्ता-दहला रोड हाईवे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब 10:30 बजे उस समय हुआ, जब कार संख्या UK 06 AE 5310 और एक नई कार के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि नई कार को उसका स्वामी हल्द्वानी के शोरूम से खरीदकर चम्पावत की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा नेता की पत्नी से 47 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेज में लगाए गए जाली हस्ताक्षर, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा...गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दीपान्त सिंघल (24) पुत्र पवन कुमार सिंघल, निवासी आवास विकास कॉलोनी किच्छा, को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे में घायल मनप्रीत सिंह (27) और चन्द्रप्रकाश जोशी (35) का अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली आपदा: सगवाड़ा से लापता युवती का शव बरामद, 11 घायल, एक अब भी लापता

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में मातम पसरा हुआ है और क्षेत्र में भी शोक की लहर है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा मोर्चरी भेज दिया है।

पुलिस प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और आमने-सामने टक्कर को मान रही है, हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page