उत्तराखंड: बर्ड हिट से हादसे के करीब पहुंचा विमान, आसमान से लौटी इंडिगो की उड़ान

खबर शेयर करें

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक उड़ान बर्ड हिट की घटना के बाद टेकऑफ के कुछ देर बाद ही वापस लौट आई। विमान में सवार लगभग 170 यात्रियों की जान खतरे में पड़ते-पड़ते बची।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6:05 बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6136 ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान से पक्षी टकराने की सूचना मिली, जिससे इंजन में तेज आवाज आने लगी। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर वापस लौटने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: आज दाखिल होंगे नामांकन फार्म, सचिव पद पर 16 साल बाद निर्विरोध जीत की संभावना

करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद विमान को सुरक्षित देहरादून एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर आपात स्थिति की आशंका में पूरी तैयारी रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नन्ही योगिनी हर्षिका रिखाड़ी बनी अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की किड्स ब्रांड एंबेसडर

घटना के बाद इंडिगो की शाम 5:55 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया, जबकि मुंबई से आने वाली उड़ान, जिसे शाम 6:20 बजे देहरादून पहुंचना था, उसे भी दिल्ली मोड़ा गया। फिलहाल बर्ड हिट का शिकार हुआ विमान देहरादून एयरपोर्ट पर खड़ा है, जबकि अन्य शहरों के लिए उड़ान संचालन सामान्य है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल के प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: ब्लैकमेल से परेशान महिला ने प्रेमी की कराई हत्या, 85 दिन बाद खुला राज

You cannot copy content of this page