पौड़ी में पर्वतीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई गठित, पंकज रावत बने जिलाध्यक्ष

खबर शेयर करें

पौड़ी: उत्तराखंड में पत्रकार हितों को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल करते हुए पर्वतीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई का गठन पौड़ी गढ़वाल में किया गया। इस मौके पर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए और संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कहा कि राज्य में पत्रकारों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा को सबसे अहम बताते हुए कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और आगे भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: माणा में भारी बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन बंद, अब तक 15 मजदूरों को निकाला गया

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पाठक ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही अल्मोड़ा में भी इसी तरह की बैठक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाल राइफल्स के जवान की हार्ट अटैक से मौत, एक माह पहले ही हुई थी शादी

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पंकज रावत को जिलाध्यक्ष और अंकित उनियाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यक्रम में राजेश चमोली, गणेश नेगी, दीपक बर्तावल, जसपाल नेगी, जगत किशोर बर्तावाल और पवन पटवाल सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: असिस्टेंट कमिश्नर मीनाक्षी त्यागी की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट की रोक, 93 लाख की वसूली आदेश भी स्थगित

बैठक में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, संगठन विस्तार और एकजुटता को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page