हरिद्वार में होटल कारोबारी पर सरेराह फायरिंग, दो गोलियां लगने से हालत गंभीर

खबर शेयर करें

हरिद्वार। उत्तराखंड के तीर्थनगरी हरिद्वार में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब खड़खड़ी क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक होटल कारोबारी पर सरेराह गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल भूमानंद अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना शाम करीब छह बजे की है। रोहतक, हरियाणा निवासी अरुण (31) पुत्र सत्यवान अपने साथी के साथ खड़खड़ी में कैलाश गली के पास एक ठेली पर आइसक्रीम खा रहा था। इसी दौरान सूखी नदी की ओर से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां अरुण को—एक हाथ में और एक पीठ में—लगीं। वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  शीतलहर–कुहासे की मार: नैनीताल जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जनवरी तक रहेंगे बंद

घटना के बाद आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर दूधाधारी चौक की ओर भाग निकले। वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और शहर कोतवाल रितेश शाह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से दो खोखे बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाक हिंदू श्रद्धालुओं की चारधाम यात्रा पर रोक, 77 श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे देवदर्शन

पुलिस के अनुसार, घायल अरुण ने अपने साथी के साथ चेतन ज्योति आश्रम के पास खन्ना रेजिडेंसी नामक होटल एक साल की लीज पर लिया है। वह इसी होटल का संचालन कर रहा था और वहीं निवास भी कर रहा है। प्रारंभिक जांच में घटना को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: कूपी बैंड पर 60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पीएनबी के हेड कैशियर की मौत

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मुखिया गली के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस व सीआईयू की टीमें उनकी धरपकड़ में जुटी हैं। शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घटनास्थल के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page