उरी सेक्टर में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर

खबर शेयर करें

जम्मू-कश्मीर। नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। Uri सेक्टर में भारतीय सेना और Jammu and Kashmir Police की संयुक्त कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया। यह आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ कर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को Line of Control के पास बुछार इलाके में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर एक विशिष्ट खुफिया इनपुट मिला था। इस सूचना के आधार पर भारतीय सेना और पुलिस ने 14-15 मार्च की दरमियानी रात को संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  इजरायल-ईरान तनाव से दहला बाजार: सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, 7 लाख करोड़ स्वाहा, निफ्टी 24,865 पर बंद

अभियान के दौरान घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे जवानों को एक संदिग्ध आतंकी की गतिविधि नजर आई। सतर्क जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, लेकिन इसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में आतंकी को मार गिराया।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, ED की चार्जशीट पर संज्ञान से कोर्ट का इनकार

सुरक्षा बलों ने मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद सामान में एक एके राइफल, पिस्तौल और बड़ी संख्या में कारतूस शामिल हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आतंकी किसी बड़े हमले की तैयारी के साथ भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  आतंकवाद के ऑनलाइन नेटवर्क पर बड़ा एक्शन: कश्मीर के 7 जिलों में काउंटर-इंटेलिजेंस की ताबड़तोड़ छापेमारी

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि आसपास के क्षेत्र में अन्य आतंकवादी भी छिपे हो सकते हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page