Haldwani: खनन कारोबारी से रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस ने बेतालघाट चौकी के सिपाही को रंगे हाथ दबोचा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Betalghat चौकी में तैनात एक पुलिस सिपाही को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही खनन कारोबारियों से अवैध वसूली कर रहा था और रकम नहीं देने पर वाहनों का चालान और सीज करने की धमकी दे रहा था।

सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी को टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी कि चौकी बेतालघाट में तैनात पुलिस आरक्षी दीपक सामंत खनन कारोबारियों से 65 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि सभी दस्तावेज वैध होने के बावजूद आरोपी पुलिसकर्मी कार्रवाई का भय दिखाकर लगातार पैसे मांग रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  पुतिन-जेलेंस्की की दुश्मनी बनी यूक्रेन शांति वार्ता में सबसे बड़ी अड़चन, ट्रंप बोले- दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं

शिकायत की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर एसपी विजिलेंस Deepshikha के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। इसके बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही दीपक सामंत को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी कैबिनेट की अहम बैठक...आठ बड़े फैसलों पर लगी मुहर, हाइड्रोजन नीति 2026 को मंजूरी

बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही मूल रूप से Khatima के चकरपुर क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में थाना भवाली अंतर्गत बेतालघाट चौकी में तैनात था। एसपी विजिलेंस दीपशिखा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

You cannot copy content of this page