Udham Singh Nagar: करंट से मासूम की मौत पर विधायक बेहड़ का एक्शन, ऊर्जा विभाग से ₹10 लाख मुआवजे की मांग

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। विकास कॉलोनी, किच्छा में विद्युत करंट लगने से 10 वर्षीय बालक कर्मजीत सिंह की दर्दनाक मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर पीड़ित परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने घटना में विभागीय लापरवाही की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग भी उठाई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ऑरेंज अलर्ट...आज नैनीताल समेत चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

विधायक तिलक राज बेहड़ ने अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल ऊधम सिंह नगर तथा अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड किच्छा को भेजे पत्र में कहा कि मृतक कर्मजीत सिंह अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और उसका परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। ऐसे में शासन स्तर पर उपलब्ध किसी भी अनुमन्य योजना अथवा मद के अंतर्गत पीड़ित परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आईटीबीपी जवान ने की आत्महत्या, दो महीने पहले ही हुआ था तबादला…पहले भी कर चुका था सुसाइड अटेम्प्ट

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला विभागीय लापरवाही का प्रतीत होता है। यदि विद्युत लाइनों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता और सुरक्षा मानकों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया गया होता तो संभवतः इस दर्दनाक हादसे को रोका जा सकता था।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र की विद्युत लाइनों, पोलों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का तत्काल निरीक्षण कराने तथा जहां भी खामियां हों, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और जवाबदेह बनाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर टोंस नदी में समाया लोडर, चालक की मौत

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि मासूम की असमय मौत बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उन्हें हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page