उत्तराखंड: बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत, अगले महीने बिल में 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली दरों में 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट देने का ऐलान किया है। यह छूट फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ओखलकांडा के लक्ष्मण ने UKPSC APS परीक्षा में लहराया परचम, हासिल की 28वीं रैंक

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार के अनुसार, इस बार उपभोक्ताओं को कुल 112 करोड़ रुपये की राहत दी जाएगी, जो उनके आगामी बिजली बिलों में समायोजित की जाएगी। इससे पहले मई माह में भी उपभोक्ताओं को 89 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  वैवाहिक मंडप में पहुंची पुलिस...नाबालिग दुल्हन मिलने पर रुकवाई शादी, बिना दुल्हन लौट गई बरात

बता दें कि यूपीसीएल हर माह बाजार से बिजली की खरीद करता है। अगर बिजली की खरीद दर नियामक आयोग की तय दरों से कम रहती है, तो एफपीपीसीए के तहत उपभोक्ताओं को उस अंतर की छूट दी जाती है। वहीं, ज्यादा दर पर खरीद होने पर उतनी राशि की वसूली की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस छूट का सीधा लाभ आम जनता, व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा। बढ़ती महंगाई के बीच यह राहत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page