Nainital: 2 और 3 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट पर…Video

खबर शेयर करें

नैनीताल। जनपद नैनीताल में आगामी 2 और 3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारी वर्षा के दौरान भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और मोटर मार्गों के बाधित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनों और गैंग कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़कें बाधित होने पर तत्काल यातायात बहाल किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं–काठगोदाम हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत, युवती गंभीर

प्रशासन ने जिले, परगना और विकासखंड स्तर पर गठित आपदा प्रबंधन (आईआरएस) प्रणाली के सभी नामित अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन हर समय चालू रखने तथा प्रत्येक घंटे आपदा संबंधी जानकारी तहसील कंट्रोल रूम और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में दूसरे दिन भी प्रशासन की छापेमारी, कई मदरसे सील

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की लोगों से अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि 2 और 3 जुलाई के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों, गधेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से परहेज करें। खराब मौसम के दौरान प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विवेकानंद हॉस्पिटल में बिना मानक के चल रही थी कैंटीन, स्वास्थ्य विभाग ने कराई बंद

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:

  • जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र: 05942-231178, 231179, 231181
  • मोबाइल: 8272080884
  • टोल फ्री: 1077

जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page