कुलगाम में लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपकर सुरक्षा बलों से की थी मुठभेड़

खबर शेयर करें

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। जंगलपोरा इलाके में बुधवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान आतंकी एक मस्जिद में छिप गया था। सुरक्षा बलों ने उसे आत्मसमर्पण के लिए मनाने की कोशिश भी की, लेकिन उसने सरेंडर करने से साफ इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने लतीफ भट की तलाश में जंगलपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान उसके मस्जिद में छिपे होने का पता चला। उसे बाहर निकालने और जान बचाने का मौका देने के लिए सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से वीडियो कॉल के जरिए उससे संपर्क किया। जवानों ने उसे भरोसा दिलाया कि वह आत्मसमर्पण कर दे, सुरक्षा बल उसके साथ हैं। हालांकि, आतंकी ने सरेंडर करने से इनकार करते हुए कहा कि उसे अल्लाह से मुलाकात करनी है और वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा। इसके बाद सुरक्षा बलों ने अभियान जारी रखा और उसे मार गिराया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हग-डे’ पर रची खौफनाक साजिश का पर्दाफाश...पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, चार गिरफ्तार

CRPF पोस्ट पर फायरिंग में था शामिल

लतीफ भट ने अपने साथी निसार के साथ मिलकर 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF पोस्ट पर फायरिंग की थी। इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे। इसके बाद से ही सुरक्षा बल दोनों आतंकियों की तलाश में जुटे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

मुठभेड़ में घायल होकर भाग निकला था लतीफ

दो दिन पहले हुई मुठभेड़ में लतीफ भट घायल हो गया था, लेकिन वह सुरक्षा बलों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। 16 नवंबर को सुरक्षा बलों ने इसी मामले में शामिल एक अन्य आतंकी उमर को मार गिराया था। शुरुआत में सेना ने लतीफ के भी मारे जाने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि उसके पैर में गोली लगी थी और वह बच निकला था। इसके बाद से उसकी तलाश जारी थी।

यह भी पढ़ें 👉  न्यू ईयर 2026 से पहले वैश्विक अलर्ट, आतंकी खतरों के चलते कई देशों में जश्न रद्द, सुरक्षा अभूतपूर्व
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page