धामी सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा: 4224 कर्मकारों के खातों में डीबीटी से ₹12.89 करोड़ ट्रांसफर, 191 सीएससी में विशेष सुविधा शुरू

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत 4224 श्रमिक लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹12 करोड़ 89 लाख 85 हजार की धनराशि हस्तांतरित की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों की आजीविका सुदृढ़ करने के लिए कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों से भी उन्हें जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टीईटी के फेर में फंसी शिक्षकों की पदोन्नति, पास शिक्षक भी इंतजार में...4 हजार से अधिक एलटी शिक्षकों का मामला अटका

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रमिक राज्य के विकास की सबसे मजबूत नींव हैं। बुनियादी ढांचे के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। सरकार का दायित्व है कि प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रमिकों और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित किया जाए। 191 सीएससी में शुरू की गई विशेष व्यवस्था से अब श्रमिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पंजीकरण, नवीनीकरण और योजनाओं से जुड़ी सभी सेवाएं ब्लॉक, तहसील और गांव स्तर पर ही एक स्थान पर उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में मिला दुर्लभ उल्लू, दो अलग-अलग रंगों की आंखों ने बढ़ाया कौतूहल

मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्मकार बोर्ड द्वारा बीते छह माह में अब तक ₹51 करोड़ की धनराशि श्रमिकों और उनके परिजनों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। पूर्व में विकासखंड स्तर पर पंजीकरण, नवीनीकरण और लाभ आवेदन की व्यवस्था भी शुरू की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, चार जिलों के डीएम समेत 57 अफसरों के तबादले

इस अवसर पर श्रम आयुक्त पी.सी. दुम्का ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बोर्ड निरंतर श्रमिक हित में कार्य कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी मुख्यमंत्री के ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि’ के विजन के अनुरूप कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम में राज्य संविदा श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत, उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार, सहायक श्रम आयुक्त धर्मराज, आईटी एक्सपर्ट दुर्गा चमोली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page