Haldwani: अंकिता हत्याकांड की CBI जांच को राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने बताया जनदबाव की जीत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने की संस्तुति किए जाने की घोषणा पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति उत्तराखंड ने संतोष और स्वागत जताया है। समिति ने कहा कि यह फैसला प्रदेश की जागरूक जनता के दबाव और लंबे संघर्ष का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: तीन दिन से खराब ट्यूबवेल से इंदिरा नगर में पेयजल संकट गहराया, आंदोलन की चेतावनी

STATEMENT STATE MOVEMENT COMMITTEE — समिति के केंद्रीय महामंत्री नवीन नैथानी एवं केंद्रीय प्रवक्ता लखन सिंह चिलवाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि भारी जनदबाव के बाद सीबीआई जांच की संस्तुति किया जाना प्रदेश की सचेत जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि समिति शुरू से ही अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए CBI Probe की मांग करती आ रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार मामले में भाजपा आई.टी. सेल पर FIR की मांग, कांग्रेस हुई आक्रामक
Ad

नैथानी और चिलवाल ने कहा कि समिति ने इस मांग को लेकर अंकिता के परिजनों के साथ मजबूती से खड़े रहते हुए संघर्ष किया। उन्होंने इस आंदोलन में सहयोग देने वाले जन संगठनों, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों और राजनीतिक दलों सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: तिकोनिया चौराहा फिर बना खतरे का केंद्र...महिला SI को कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद वारदात

समिति के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सीबीआई जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page