उत्तराखंड : खाई में गिरी टेंट हाउस की गाड़ी, चालक की मौत—हेल्पर गंभीर

खबर शेयर करें

विकासनगर : दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथियारी के पास देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कोतवाली क्षेत्र स्थित मदीना बस्ती निवासी वाहन चालक राशिद अली उर्फ राजू (35) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि हेल्पर हुकुम गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, प्रवक्ताओं से वसूली गई वेतनवृद्धि होगी वापस

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मृतक व घायल को खाई से बाहर निकाला। घायल को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, धामी सरकार ने 11 वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों के बदले विभाग

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक टेंट हाउस का है। चालक और हेल्पर विवाह समारोह संपन्न कराने के बाद टेंट व अन्य सामग्री लेकर विकासनगर लौट रहे थे, तभी हथियारी के पास वाहन खाई में गिर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page