Weather Update: उत्तराखंड में दिन में तेज धूप, सुबह-शाम बढ़ रही ठंड, शुक्रवार से बदलेगा मौसम

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में दिन में तेज धूप और सुबह-शाम बढ़ती ठंड के बीच मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। चटख धूप के कारण दिन में गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सूरज ढलते ही तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। दिन और रात के तापमान में भी करीब दोगुना अंतर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है। मंगलवार से गुरुवार तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार कम हैं। इस दौरान दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास बना रहेगा, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन पर सरकार का फोकस तेज, CM धामी ने दिए प्रवासी पंचायत और वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के निर्देश

शुक्रवार को पहाड़ों में बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: एसआईटी जांच में एमए इतिहास की डिग्री निकली फर्जी, प्रवक्ता पर बर्खास्तगी की तैयारी

फिलहाल प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचाव करने और दिन में तेज धूप के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वालों को भी मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: स्कूल छुट्टी के बाद चार बच्चे लापता, पुलिस ने खंगाले CCTV, परिजनों में मचा हड़कंप
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page