Uttarakhand: चारधाम यात्रा…गंगोत्री के कपाट 10 नवंबर को होंगे बंद, केदारनाथ-बदरीनाथ का मुहूर्त आज

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ने लगी है। गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट परंपरा के अनुसार 11 नवंबर को भैयादूज पर्व पर बंद होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त भी मंगलवार को घोषित किए जाएंगे।

केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में निकाला जाएगा। इसी दौरान बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि और मुहूर्त की घोषणा होगी। साथ ही पंचपूजा और भगवान बदरीविशाल की डोली यात्रा का कार्यक्रम भी तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: विश्व पर्यावरण दिवस पर संत निरंकारी मिशन का स्वच्छता महाअभियान, नैनीताल में हजारों स्वयंसेवक उतरे मैदान में

10 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट होंगे बंद

गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त सोमवार को नवमी तिथि पर निकाला गया। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि धाम के कपाट 10 नवंबर को दोपहर 12:05 बजे अमृत बेला में अभिजीत मुहूर्त पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: STF की बड़ी कार्रवाई...कुमाऊं में 3 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद, बड़ा तस्कर गिरफ्तार

कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा के लिए रवाना होगी। इसके बाद शीतकाल में श्रद्धालु मुखवा में मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 1 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page