Uttarakhand: नवरात्र में कार के नीचे से आई रोने की आवाज, देखा तो मिली दो दिन की मासूम

खबर शेयर करें

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। नवरात्र में घरों और मंदिरों में कन्या पूजन कर छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर उनका आशीर्वाद लिया जा रहा है। इसी बीच रुद्रपुर में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। शनिवार शाम इंद्रा कॉलोनी और सिंह कॉलोनी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर खड़ी एक कार के नीचे से अचानक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने करीब जाकर देखा तो वहां लगभग दो दिन की नवजात बच्ची बेसहारा पड़ी थी। मासूम की हालत खराब थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।

रोने की आवाज ने खींचा लोगों का ध्यान

यह भी पढ़ें 👉  युवा महोत्सव 2025: युवाओं ने कला और संस्कृति में दिखाया हुनर, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को 'भवाली रत्न' सम्मान

शनिवार शाम करीब सवा छह बजे संपर्क मार्ग पर खड़ी कार के नीचे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग आवाज की दिशा में पहुंचे तो वहां नवजात बच्ची को देखकर हैरान रह गए। मासूम को इस तरह बेसहारा छोड़ने की घटना से लोगों में नाराजगी भी दिखी। उन्होंने बिना देर किए आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में टेबल टेनिस अकादमी का शुभारंभ

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ विभव सैनी, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि और चिकित्सकों की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

कन्या पूजन के बीच मासूम के साथ ऐसा क्यों?

नवरात्र में जहां कन्याओं को देवी मानकर उनके पैर पूजे जा रहे हैं, वहीं इस नवजात को कार के नीचे छोड़ने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस उम्र में बच्ची को मां की गोद, दूध और देखभाल की सबसे अधिक जरूरत होती है, उस समय उसे सुनसान रास्ते पर बेसहारा छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आज भी कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 18 मई तक नहीं मिलेगी राहत

स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को समय पर उपचार मिल सका। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची को वहां कौन छोड़ गया और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page