Haldwani: दीक्षांत स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, बोले- ‘रणभूमि से पहले मनोभूमि पर जीत जरूरी’

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए केवल मेहनत और प्रतिभा ही पर्याप्त नहीं, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत होना और खुद पर भरोसा रखना भी बेहद जरूरी है। चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ सामना करना चाहिए। यह प्रेरक संदेश कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनौती का सामना करने से पहले स्वयं को मानसिक रूप से तैयार करना आवश्यक है। “रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी है।” उनके इस संदेश ने मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास के महत्व को रेखांकित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा निर्णय, पुष्कर अधिकारी बने हल्द्वानी नगर के कार्यकारी अध्यक्ष

कठिन परिस्थितियों में हौसला बनाए रखना जरूरी

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि व्यक्ति की मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति उसे कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। जीवन में चुनौतियां आना स्वाभाविक है, लेकिन उनसे घबराने के बजाय उनका सामना करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव कांड पर हाईकोर्ट का शिकंजा, SSP को लगाई कड़ी फटकार, पूछा- कहां थी तुम्हारी पुलिस फोर्स?

उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए शारीरिक और बौद्धिक क्षमताओं के साथ मानसिक दृढ़ता भी महत्वपूर्ण है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी मुश्किल परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रख सकते हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां

दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों से समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और आंधी का अलर्ट

कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी कला, हुनर और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच भी बना।

समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

वार्षिकोत्सव में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शोएब, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक समित टिक्कू, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page