यमन में सऊदी गठबंधन का भीषण हवाई हमला, फैक्ट्री पर बमबारी में 15 की मौत, 13 घायल

खबर शेयर करें

रियाद। यमन में सऊदी गठबंधन सेना के ताजा हवाई हमलों ने भारी तबाही मचाई है। हुदैदा शहर स्थित अल-खौलानी स्पंज फैक्ट्री पर की गई बमबारी में 15 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यमन के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर हताहतों के आंकड़ों की पुष्टि की। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि फैक्ट्री के मलबे में अभी भी लोग दबे हो सकते हैं, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

मंत्रालय के मुताबिक, फैक्ट्री पर कई बार हवाई हमले किए गए, जिससे इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहत एवं बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे हैं। हालांकि, विस्फोट की तीव्रता और इमारत के भारी मलबे के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं और मानव अवशेष दूर-दूर तक बिखरने से मृतकों की पहचान करने में भी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत, 6 बाराती गंभीर घायल

24 घंटे में 81 हमलों का दावा

यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने दावा किया कि सऊदी सेना ने पिछले 24 घंटों के दौरान यमन पर कुल 81 हवाई और मिसाइल हमले किए हैं। उनके अनुसार, राजधानी सना के अलावा हुदैदा, ताइज, लहज, अल-जौफ, हज्जा, मारिब और सादा प्रांतों को निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राधिका ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा...नेपाल बॉर्डर से चार शातिर चोर गिरफ्तार, 22 लाख से अधिक का माल बरामद

ताइज के बाजार क्षेत्र पर भी बरसे बम

इस बीच बुधवार को सऊदी गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने ताइज प्रांत में भी कई हवाई हमले किए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, अल-शमायतीन जिले के बनी शैबा अल-शर्क उप-जिले में बमबारी की गई। विमानों ने यहां के ‘सूक अल-सब्त’ यानी शनिवार बाजार क्षेत्र को भी निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, ED की चार्जशीट पर संज्ञान से कोर्ट का इनकार

बाब अल-मंदाब क्षेत्र में तनाव से बढ़ी चिंता

यमन में ताजा हवाई हमले ऐसे समय हुए हैं, जब बाब अल-मंदाब और आसपास के रणनीतिक इलाकों में हूती विद्रोहियों की पकड़ मजबूत होने की खबरें सामने आ रही हैं। लगातार हो रही सैन्य कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है। इसका असर लाल सागर के समुद्री मार्गों और व्यापक मध्य पूर्व क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर भी पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page