Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बदली सितारगंज की तस्वीर, विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा क्षेत्र

खबर शेयर करें

सितारगंज। सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में पिछले नौ वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों ने क्षेत्र की तस्वीर बदलकर रख दी है। वर्ष 2017 में विधायक बनने के बाद और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री के रूप में सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान के साथ आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया है। यही वजह है कि कभी पिछड़े क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले शक्तिफार्म और आसपास के इलाके आज विकास की नई पहचान बन रहे हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सौरभ बहुगुणा ने विधायक बनने के बाद सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी। उनके प्रयासों से कई ऐसी योजनाएं धरातल पर उतरीं, जिनकी मांग वर्षों से की जा रही थी।

सिरसा-सिडकुल मार्ग और पुल बने बड़ी उपलब्धि

सौरभ बहुगुणा के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में सिरसा से सिडकुल तक सड़क और पुल निर्माण को माना जा रहा है। इस परियोजना ने हजारों लोगों की आवाजाही को आसान बनाया है। सुखी नदी पर बने पुल से क्षेत्र के श्रमिकों, किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है। इसके अलावा निर्मल नगर क्षेत्र में भी पुल निर्माण की दिशा में कार्य आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ हेली सेवा का किराया बढ़ा, श्रद्धालुओं की जेब पर 46% तक का बोझ

भूमिधरी अधिकार दिलाने में निभाई अहम भूमिका

शक्तिफार्म क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही भूमिधरी अधिकार की मांग को पूरा कराने में भी सौरभ बहुगुणा की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके साथ ही बंगाली समुदाय के प्रमाणपत्रों से “पूर्वी पाकिस्तान” शब्द हटाने का मामला भी उनके प्रयासों से सुलझा, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली।

शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाए अवसर

युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र के कई विद्यालयों का उच्चीकरण किया गया। सिसौना में डिग्री कॉलेज और सिडकुल में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के नए अवसर खुले हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर आयुक्त ने किया ट्रंचिंग ग्राउंड और एमआरएफ प्लांट का निरीक्षण, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली मजबूती

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कर उप जिला चिकित्सालय बनाया गया। वहीं शक्तिफार्म प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

रोजगार और निवेश को बढ़ावा

सौरभ बहुगुणा क्षेत्र में रोजगार सृजन को लेकर भी लगातार प्रयासरत हैं। प्रहलाद पलसिया क्षेत्र में आइसक्रीम फैक्ट्री और एक्वा पार्क जैसी परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने के बाद स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं से बड़ी संख्या में महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस क्रैश, पायलट सुरक्षित

बाढ़ सुरक्षा के लिए करोड़ों की योजनाएं

सुखी और बैंगुल नदियों में बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र के कई गांवों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विकास की नई पहचान बना सितारगंज

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सड़कों के जाल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा संस्थानों के विस्तार और रोजगारपरक परियोजनाओं ने क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया है। आने वाले वर्षों में प्रस्तावित परियोजनाओं के पूरा होने के बाद विकास की यह रफ्तार और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page