उत्तराखंड के इस जिले में प्रधान प्रत्याशी का हुआ निधन, चुनाव स्थगित

खबर शेयर करें

चमोली: जनपद के विकासखंड थराली के अंतर्गत देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले एक दुखद घटना सामने आई है। प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38 वर्ष) का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: ढेला रेंज में बाघिन का शव मिला, हाथियों के हमले की आशंका

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर राजेंद्र सिंह को थराली अस्पताल ले जाया गया था। वहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  परमाणु और मिसाइल परिसरों को मजबूत कर रहा ईरान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोलीं कई परतें

घटना की सूचना मिलते ही विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि, पंचायत के अन्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page