पिथौरागढ़: आईटीबीपी जवान की सड़क हादसे में मौत, विवाह समारोह में शामिल होने आया था घर

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की सातवीं वाहिनी, मिर्थी में तैनात एक जवान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। 34 वर्षीय कैलाश नाथ गोस्वामी, पुत्र दानी नाथ गोस्वामी, निवासी रांथी (धारचूला), दो दिन के अवकाश पर जिला मुख्यालय में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने कुमौड़ आए थे।

बीते रोज घुपौड़ स्थित बारातघर में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह कुमौड़ स्थित अपने घर पहुंचे, जहां उनकी पत्नी किरण, सात वर्षीय बेटी आरुषि और 11 माह का बेटा दक्ष रहता है। शाम करीब सात बजे वह दोबारा बरात में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन देर रात उनका पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नवमी पर एक अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार

कुमौड़ और जाखनी के बीच मध्यरात्रि एक व्यक्ति ने सड़क पर उन्हें खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी की मौत का मामला गहराया, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जवान के सिर पर गंभीर चोट पाई गई। मृतक के पिता दानी नाथ गोस्वामी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना की जांच के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: अपराधियों पर डीएम का बड़ा प्रहार, 7 कुख्यात बदमाश छह माह के लिए जिला बदर

पुलिस ने घटना का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जवान को किसी ओवरस्पीड वाहन ने टक्कर मारी होगी। मृतक जवान 5 जुलाई 2024 से आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी में तैनात थे। जवान के असमय निधन पर वाहिनी के सेनानी सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page