त्योहारों में रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, साबरमती से हरिद्वार तक 14-14 फेरे

खबर शेयर करें

हरिद्वार। रेलवे ने त्योहारों के अवसर पर साबरमती से हरिद्वार तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करने की घोषणा की है। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच दोनों ओर से 14-14 फेरे चलाएगी। ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 28 मई तक कर सकेंगे आवेदन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती फेस्टिवल एक्सप्रेस साबरमती से प्रत्येक बुधवार और शनिवार सुबह 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सीधी भर्ती बनाम पदोन्नति: वरिष्ठता विवाद में फंसा प्रमोशन, PCS अफसरों ने थामा कोर्ट का दरवाजा
Ad

ट्रेन को हरिद्वार के अलावा रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर और महेसाणा रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से हड़कंप, राजधानी में इमारतें ढहीं...सुनामी अलर्ट जारी

सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page