Haldwani: ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.09 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9.09 ग्राम स्मैक बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सिटी बस सेवा 21 जून से होगी शुरू, इन रूटों पर चलेंगी बसें

पुलिस के अनुसार, रविवार को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चिराग अली शाह बाबा मजार के पास गेट लाइन नंबर-18 क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 9.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: फिर महंगी हुई बिजली, फरवरी में 4 से 15 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल खान (26 वर्ष) पुत्र अय्यूब खान, निवासी बागजाला, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 91/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर स्मैक तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 152 ग्राम हेरोइन संग तस्कर दबोचा

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल मोहम्मद यासीन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page