प्रो. डॉ. पंकज सिंह बने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के सेवानिवृत्त होने के बाद सोमवार को अस्थिरोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पंकज सिंह ने प्रभारी प्राचार्य का पदभार संभाल लिया। सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. जोशी ने औपचारिक रूप से उन्हें कार्यभार सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के चुनाव की अधिसूचना जारी, आज होंगे नामांकन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आपातकालीन विभाग को और सशक्त बनाने तथा रोगियों को त्वरित उपचार दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, चकबंदी कार्यालय के कानूनगो को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Ad

प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि चिकित्सालय में नेफ्रोलॉजिस्ट, न्यूरो फिजिशियन और प्लास्टिक सर्जन की नियुक्ति के प्रयास किए जाएंगे, जिससे मरीजों को लाभ मिलेगा। साथ ही एमबीबीएस और एमडी के छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: इसी वर्ष होगी बड़ी जात, 5 सितंबर को कुरुड़ से कैलाश के लिए विदा होंगी मां नंदा

उन्होंने कहा कि दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों और निर्धन मरीजों को उपचार के लिए महानगरों का रुख न करना पड़े, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page