उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के चुनाव की अधिसूचना जारी, आज होंगे नामांकन

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में चुनाव अधिकारी खजान दास ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण के निर्देशानुसार चुनाव अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल 125 मतदाता अधिकृत किए गए हैं। सोमवार को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 12 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, तीन से चार बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। आगामी एक जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

खजान दास ने बताया कि पार्टी संविधान के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए वही कार्यकर्ता नामांकन कर सकते हैं, जो तीन वर्ष तक पार्टी के सक्रिय सदस्य और दस वर्षों तक प्राथमिक सदस्य रहे हों। नामांकन के लिए फार्म ‘च’ भरना होगा और प्रदेश निर्वाचक मंडल के किसी भी दस सदस्यों का संयुक्त प्रस्ताव अनिवार्य होगा। यह प्रस्ताव कम से कम एक-तिहाई जिलों से आना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बारिश से हर्षिल घाटी में तेलगाड़ नदी उफान पर, बाजार और गांव खाली कराए गए

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चयन पार्टी के संविधान की उपधारा (2) के तहत किया जाएगा। प्रदेश परिषद उतने सदस्यों का निर्वाचन करेगी, जितनी राज्य में लोकसभा सीटें हैं। आरक्षण के प्रावधानों के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित सीटों का ध्यान रखा जाएगा। प्रदेश को दो-दो लोकसभा क्षेत्रों के आधार पर भागों में बांटा जाएगा और प्रत्येक भाग से कम से कम एक प्रतिनिधि का चुना जाना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  परमाणु निवेश को मिलेगा बढ़ावा, सरकार बदलेगी दायित्व कानून
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page