Uttarakhand: शनिवार को भी भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, प्रदेश के कई जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारी वर्षा और बर्फबारी की चेतावनी के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मद्देनज़र उत्तराखंड के कई जिलों में शनिवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून और एनडीएमए के सचेत (नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर और मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम की इस गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भूकंप से पहले सतर्क करेगा ‘भूदेव’ एप, 15-30 सेकंड पहले मिलेगी चेतावनी

संभावित आपदा जोखिम और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, निजी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 27 घंटे बाद शांत हुआ नगरासू गुरुद्वारा विवाद, बंधक सेवादार को छोड़ा, छह निहंगों से वार्ता जारी...Video

मौसम का असर केवल देहरादून तक सीमित नहीं है। टिहरी और पौड़ी जिलों में भी प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं कुमाऊं मंडल में भी बर्फबारी और बारिश के बाद बढ़ी ठंड को देखते हुए सख्त कदम उठाए गए हैं।

कुमाऊं क्षेत्र में शनिवार को अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों और इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं नैनीताल जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 08 तक) में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

You cannot copy content of this page