Haldwani: नैनीताल जिले में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के बाद जनपद नैनीताल में मौसम ने करवट ले ली है। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए शनिवार 24 जनवरी 2026 को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Weather Alert in Nainital: मौसम विभाग द्वारा 23 जनवरी को जारी चेतावनी के अनुसार 24 जनवरी को जनपद के कई हिस्सों में वर्षा और बर्फबारी की स्थिति बनी रह सकती है। वर्तमान समय में भी जिले के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा घाटों पर दिनभर गूंजते रहे भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार

कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 08 तक) में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी शनिवार को बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने शुरू की उत्तरायणी मेले की तैयारियां

आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जारी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी विद्यालय या संस्था द्वारा आदेश की अवहेलना किए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: किच्छा में विकास कार्यों को लेकर विधायक बेहड़ सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध काम के निर्देश

मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page