Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा…ट्रक की चपेट में आई डेढ़ साल की मासूम, मौके पर मौत

खबर शेयर करें

श्रीनगर गढ़वाल। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब चढ़ाई पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर फिसलने लगा और उसकी चपेट में बाइक सवार परिवार आ गया। हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानीपत से श्रीनगर की ओर गेहूं लेकर जा रहा एक ट्रक मूल्यागांव के पास चढ़ाई चढ़ रहा था। इसी दौरान ट्रक में बैक गियर न लगने के कारण वह अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा। ट्रक को पीछे आता देख उसके पीछे चल रहे दूसरे ट्रक चालक ने भी अपना वाहन पीछे करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रेल यात्रियों को बड़ा झटका: काठगोदाम–जम्मूतवी और कानपुर–काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक निरस्त

इसी बीच पीछे से बाइक पर आ रहे अंकित अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटी नौनी के साथ वहां पहुंच गए। अचानक दोनों ट्रकों की गतिविधि से घबराए बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला और बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में मासूम नौनी ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम निर्णयों पर लगी मुहर

हादसे के तुरंत बाद गेहूं से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। इसके चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि मासूम के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page